पटना। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जनता दल (युनाइटेड) हस्ताक्षर अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत करीब एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर जुटाए जाएंगे। जद (यु) के सांसद एवं प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि बिहार के लोग अब चुप नहीं बैठेंगे। वे अपने हक के लिए संघर्ष करेंगे। बिहार से अलग राज्य झारखण्ड बनने के समय भी यह कहा गया था कि इस कमी की भरपाई की जाएगी परंतु कुछ नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में प्रतिवर्ष बाढ़ से तबाही मचती है, परंतु केंद्र से कोई मदद नहीं मिलती। केंद्र सरकार बिहार को वास्तविक हिस्सा देने को भी तैयार नहीं है।
दूसरी तरफ, जद (यु) के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग के समर्थन में पार्टी एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर जुटाएगी, जिसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।
ज्ञात हो कि इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलकर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर चुके हैं।
गुरुवार, 8 अप्रैल 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें