
पटना। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी में तनातनी शुरू हो गयी है। हालांकि ये टकराव सीधी नहीं मानी जा है। शत्रुघ्न सिन्हा आज मोदी के खिलाफ एक प्रतिनिधि मंडल के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी से मिले।
उनके साथ पूर्णिया के सांसद उदय सिंह और कीर्ति आज़ाद भी थे। मोदी संबंध में पूछे जाने पर श्री सिन्हा ने कहा कि उनके पास पद भले ही न हो लेकिन कद इतना बड़ा है कि पद की उन्हें ज़रुरत नहीं। न ही उनका कोई व्यक्तिगत मांग है। वहीं दरभंगा से सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा कि वो सुशील मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से ही होना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें